पलवल में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। अक्टूबर महीने में जिलेभर में की गई कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रहे 645 वाहनों के चालान किए गए, जबकि बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 542 वाहनों पर कार्रवाई की गई।