फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में 37 दिन बाद काम पर लौटे नगर पालिका सफाई और अग्निशमन कर्मचारी

पलवल में 37 दिन से चल रही नगर पालिका सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार शाम खत्म हो गई। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब 16 मांगों पर लिखित सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। शनिवार को सफाई कर्मचारी काम पर लौटे और शहर में जगह-जगह जमा कूड़े व गंदगी को हटाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया। वहीं, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी काम पर लौट आए। कर्मचारियों के अनुसार सरकार ने पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता, 7500 रुपये वर्दी भत्ता समेत अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें