फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होडल लघु सचिवालय में आग लगने की मॉक ड्रिल, राहत-बचाव दल ने परखी तैयारियां

होडल के लघु सचिवालय में शुक्रवार को आगजनी की आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की काल्पनिक सूचना पर सायरन बजाया गया। होमगार्ड और राहत-बचाव दल ने भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। एसडीएम बैलीना ने मॉक ड्रिल की निगरानी कर विभिन्न विभागों की तैयारियों और आपसी समन्वय का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें