पलवल में मकान पर कार्रवाई नहीं करने के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिमनलाल को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।