पलवल के डीआरपी पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र दिवेश कालड़ा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल में प्रिंसिपल ने दिवेश के साथ मारपीट की और उसे धमकाया। साथ ही उसकी मां को भी स्कूल बुलाकर अपमानित किया गया। परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने के बाद दिवेश ने आत्महत्या कर ली। वहीं, स्कूल निदेशक ने मारपीट के आरोपों को नकारते हुए कहा कि छात्र का दूसरे बच्चे से झगड़ा हुआ था और उसे समझाकर घर भेजा गया था। शहर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।