फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दो घरों में दिनदहाड़े हुई चोरी, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी ले गए चोर

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 02:54 PM IST

शहर में परशुराम कॉलोनी और काठ मंडी में दिनदहाड़े चोरी होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जहां से चोरों ने नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में परशुराम कॉलोली निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वह जिला क्षय रोग केंद्र में तैनात है। 19 जनवरी को 8 बजकर 50 मिनट पर अपनी ड्यूटी पर चला गया था। घर पर पीछे कोई नही था। वह घर पर ताला लगा कर गया था। दोपहर के करीब 1:30 बजे खाना खाने के लिए गया तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, एक चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, पांच तोला की दो सोने की चेन, तीन अंगूठी सोने की, कान के कुंडल एक जोड़ी, पाजेब चांदी की दो जोड़ी, 250 ग्राम की चांदी की प्लेट सहित अन्य सामान चोरी हो गया। उधर मोहल्ला काठमंडी में भी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में बजरंग लाल ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवार शाम को मंदिर गई थी, जैसी ही वह 6.10 पर वापस आई तो अलमारी से कोई अज्ञात व्यक्ति दो सोने की अंगूठी, एक मांग टीका सोने का और एक जोड़ी पाजेब और 9000 हजार की नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें