फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में चार दिन बाद कोहरे ने फिर रोकी रफ्तार, 50 मीटर से कम रही दृश्यता

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 10:47 AM IST

नारनौल में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से वाहन चालकों को रेंग कर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिला में सुबह 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23-25 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति की हवाओं के साथ गरज चमक के साथ उत्तरी जिलों में छिट-पुट ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना भी बताई है। उसके बाद भी लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव और हल्की से मध्यम बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान में बढ़ोतरी जबकि दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों में कमी जबकि धुंध कोहरा और शीत दिवस की गतिविधियों की संभावना है। साथ ही फरवरी महीने में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपने तेवरों को दिखाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें