फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटूबाबा मंदिर के जलाशय पर छठ गीतों और दीपों से भक्तिमय हुआ माहौल

नारनौल। लोकआस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ रविवार को शहर के नसीबपुर गांव स्थित जेटूबाबा मंदिर के जलाशय में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचलवासी परिवारों ने पूरे विधि-विधान से छठ पूजा की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। छठ पर्व को लेकर मंदिर परिसर और जलाशय के घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावटी लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही श्रद्धालु परिवार सहित पूजा सामग्री, फल, ठेकुआ और पारंपरिक प्रसाद से सजे बांस के सूप लेकर घाट पर पहुंचने लगे। व्रतियों ने जलाशय में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए' जैसे पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परिवार सहित पर्व मनाने पहुंचे अवधेश ठाकुर ने बताया कि छठ पूजा में नदी और तालाब में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इस दौरान कुल देवता की पूजा-अर्चना कर फल और प्रसाद का भोग लगाया गया। व्रत के दौरान श्रद्धालु एक समय फलाहार करते हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा। इस दौरान दो दिन तक निर्जला व्रत रखा जाता है। आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि हिंदू धर्म में छठ पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। यह सूर्य देवता को समर्पित चार दिवसीय पर्व है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह पर्व संतान की दीर्घायु और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना का प्रतीक भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें