जिले को टीबी मुक्त करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। वीरवार को टीबी के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया। जिसमें 50 से अधिक युवक मौजूद रहे। टीबी कोआर्डिनेटर ने बताया कि वीरवार को बच्चों को टीबी के बारे में जागरूक कर शपथ दिलाई। अगर किसी व्यक्ति को लगातार खांसी आ रही है तो टीबी अस्पताल में बलगम की जांच करवानी चाहिए। यह जांच निशुल्क होती है साथ ही टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार भी उपलब्ध करवाया जाता है ताकि समय पर स्वस्थ हो सके।