फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Jan 2026 05:31 PM IST

हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शहर स्थित श्रीकृष्णा स्कूल के खेल मैदान में खंड स्तरीय महिला खेल-कुद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खंड की 65 महिलाओं ने भाग लिया और अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अलका और बाढड़ा सीडीपीओ सुनीता सांगवान ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर की। इसमें 18 से 30 वर्ष की महिलाओं के लिए 300 मीटर व 400 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए दौड़, म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो व 100 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता करवाई गई। अब शाम तक विभाग की ओर से विजेताओं का परिणाम जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये व तृतीय को 750 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें