फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 03:50 PM IST

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने नारेबाजी कर रोष भी व्यक्त किया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष बिरेंद्र यादव ने की। हड़ताल का संचालन वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र सैनी ने किया। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए किरोड़ीमल सैनी, सर्कल सचिव नवीन यादव ने बताया कि निगम मैनेजमेंट व हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, कोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग एक संवेदनशील विभाग है जिसमें तकनीकी कर्मचारियों की ट्रांसफर पॉलिसी के कारण कर्मचारियों की बिजली से दुर्घटनाएं बढ़ेगी और बिजली आपूर्ति भी बाधित होगी। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव, हरिओम यादव, सुमेर सिंह यादव, कमल सैनी, खमेश यादव, सतेंद्र यादव, दीपक यादव, प्रवीण कुमार और आशुतोष सैनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें