फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में महिला थाने के पास लगा कूड़े का अंबार, सूअर मार रहे मुंह

शहर के महिला थाने के बगल से गुजरने वाली रोड के किनारे कई माह से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिसका नगर परिषद द्वारा उठान नहीं किए जाने के कारण यह सड़क गंदगी से अटी पड़ी है। कूड़ा व इससे आने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को ताे परेशानी हो ही रही है। साथ ही यहां से गुजरने वाले आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर नप है कि आंखे मूंद कर बैठी हुई है। डीएवी पुलिस पब्लिक के सामने छलक नाले के किनारे अस्थाई सब्जी मंडी लगी हुई है। पहले ये मंडी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने लगा करती थी, लेकिन जाम की स्थिति को देखते हुए नप द्वारा इसे यहां शिफ्ट कर दिया गया है। अब इस मंडी के चलते इस सड़क पर पहले से भी ज्यादा गंदगी बढ़ गई है। इस गंदगी व सड़ी गली सब्जियों में सूअर व आवारा गोवंश भी मुंह मारते दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें