नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ जाट महासभा के प्रधान एडवोकेट विजयपाल ने शुक्रवार को ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती पर उनके चित्र/प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से ताऊ देवीलाल के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेकर जनता के हित में कार्य करने की अपील की। एडवोकेट विजयपाल ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने हमेशा किसान, मजदूर और आमजन के हितों को प्राथमिकता दी। आज के जनप्रतिनिधियों को भी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।