फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों संग बप्पा को दी विदाई

नारनौल। शहर में शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ 11 दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों से गणेशजी की विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते शामिल हुए। विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुस्तक गली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में गणेश उत्सव मंडल की ओर से आयोजित 30वें गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर सुबह हवन एवं पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गणेशजी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंची। यहां शाम को विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी प्रकार छोटा-बड़ा तालाब क्षेत्र में चल रहे गणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा छोटा तालाब से शुरू हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन किया। गणपति उत्सव मंडल की ओर से बड़ा तालाब के पास गड्ढा खोदकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके अलावा अन्य गणेश उत्सव मंडलों की ओर से भी प्रतिमाओं का भावपूर्ण विसर्जन बड़ा तालाब में किया गया। विसर्जन देखने के लिए बड़ा तालाब पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान गणेशजी की सुंदर झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए। वहीं आदर्श नगर स्थित समदर्शी योग आश्रम में स्वामी आत्मानंद सरस्वती के सानिध्य में 14 से 25 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया गया। समापन अवसर पर गणेशजी की झांकी निकाली गई और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष जल्दी आने की कामना के साथ प्रतिमा को नवनिर्मित तालाब में विसर्जित किया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें