महेंद्रगढ़। नेक्सटजेन स्पोर्ट्स क्रिकेट फाउंडेशन सोसायटी की ओर से शनिवार को बीजेआरडी खेल मैदान में महेंद्रगढ़ प्रीमियर लीग का आगाज हुआ। इसमें जिला की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया और इसके बाद ट्रॉफी का अनावरण किया। पहले दिन टैगोर टाइटन और बसई बलास्टर के बीच में टॉस हुआ। इसमें बसई बलास्टर ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया। वहीं, पहले दिन बारिश आने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। सायं साढ़े तीन बजे मैच शुरू हो पाया। फिलहाल मैच जारी है।