मोहल्ला मिश्रवाड़ा स्थित वार्ड नंबर- 21 आगंनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर अनुज यादव व डॉ. कृष्णा आर्या बतौर मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि मीना सोनी उपस्थित रही। इस दौरान केक काटकर बालिका नेहा व नितिका जन्मदिन मनाया व उपस्थित महिलाओं को पौष्टिक भोजन खिलाया गया। डॉ. कृष्णा आर्या ने मेरे देश की बहनों तुमको देख रही दुनिया सारी तुम पर बड़ी जिम्मेदारी प्रेरणा गीत से महिलाओं को स्त्री सशक्तिकरण व बालिका सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। सुपरवाइजर अनुज यादव ने कहा कि बच्चों, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं के शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन युक्त आहार महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर सिलोचना, कमलेश, सुनीता, सुमनलाता, सुखविंद्र व आशा वर्कर राधा सोनी, प्रीती सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।