फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में विवान, नक्ष, दिपांशु और रणविजय ने जीते स्वर्ण पदक

कुरुक्षेत्र। चैंपियंस ट्रॉफी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के सब जूनियर बालक वर्ग में नेगी विवान, सैनी नक्ष, दिपांशु और सिंह रणविजय ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। सीनियर महिला वर्ग में खुशी और अर्चिका प्रथम रहीं। प्रतियोगिता के पांचवें सीजन का आयोजन 9 से 11 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें कोरिया से पहुंचे डायरेक्टर वेन योंग ली और अतिथि प्रोफेसर जोसेफ लीन भी शामिल हुए। सब जूनियर बालक अंडर-27 किलोग्राम वर्ग में राम टीकेडी अकादमी के नेगी विवान प्रथम, करनाल के निकुंज द्वितीय तथा स्पार्टन्स ताइक्वांडो क्लब के दक्ष और ब्लैक टाइगर हरियाणा के राज ध्रुव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-29 किलोग्राम में वॉरियर्स ताइक्वांडो अकादमी के सैनी नक्ष प्रथम, राम टीकेडी अकादमी के भारद्वाज अयान द्वितीय तथा कैट करनाल के गुप्ता विवान और सनराइज मार्शल आर्ट्स के यश तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-32 किलोग्राम में ब्लैक टाइगर हरियाणा के दिपांशु प्रथम और स्पार्टन्स ताइक्वांडो अकादमी के कार्तिक द्वितीय रहे। अंडर-38 किलोग्राम में कैट करनाल के सिंह रणविजय प्रथम, रयान द्वितीय और राम टीकेडी अकादमी के कुंज तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-41 किलोग्राम में वॉरियर्स ताइक्वांडो अकादमी की कशिश प्रथम, कुंज द्वितीय तथा शाह सतनाम जी ताइक्वांडो अकादमी के लक्ष्य और राम टीकेडी अकादमी के गुप्ता अथर्व तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला अंडर-46 किलोग्राम वर्ग में सनराइज मार्शल आर्ट्स की खुशी प्रथम, आरके ताइक्वांडो क्लब की दिशा द्वितीय और टीसीए एमडीयू रोहतक की वंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-57 किलोग्राम में टीसीए एमडीयू रोहतक की अर्चिका प्रथम, खुशी द्वितीय और आरके ताइक्वांडो क्लब की निवेदिता तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें