फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अतिथि अध्यापकों ने चलाई माक विधानसभा, कई अध्यापक नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के भी आरोप

नियमित किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों ने आज रविवार को कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय परिसर में मॉक विधानसभा लगाई है। जिसमें शिक्षकों में से ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, विपक्ष के नेता भी बने हैं। मॉक विधानसभा में निर्मित किए जाने को लेकर शिक्षकों ने अब तक सरकार के रहे रवैया और सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के आदेशों के हवाले के साथ प्रस्ताव रखे तो उन्हें नियमित के जाने को लेकर इन्हें पास किए जाने की भी सहमति जताई। अतिथि अध्यापक संघ के महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम रानी ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगे की उनके इस आंदोलन को दबाने के लिए सरकार ने भरसक प्रयास किए हैं। देर रात को ही यहां कुरुक्षेत्र जिला सचिवालय परिसर में चलाए जा रहे आंदोलन मंच से ही राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, हरियाणा राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था तो वही महासचिव रामपाल को कैथल में उनके घर से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था वही की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश रानी ने बताया कि गुड़गांव में उनके घर पर भी पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची थी लेकिन वह है गत दिवस शाम को ही घर से आंदोलन के लिए निकल गई थी और किसी तरह कुरुक्षेत्र पहुंच पाई। उन्होंने बताया कि गुड़गांव में ही 50 महिला शिक्षकों को पुलिस ने पुलिस लाइन में हिरासत में लिया हुआ है और उनके पास कोई महिला पुलिस कर्मचारी तक नहीं है। यही नहीं महेंद्रगढ़ मेवात व पलवल के भी अनेक शिक्षकों को पुलिस ने आंदोलन में आने से रोकने के लिए हिरासत में ले लिया। लेकिन उनका आंदोलन कमजोर पड़ने वाला नहीं है वह माक विधानसभा के बाद मुख्यमंत्री आवास पर भी पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें