फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व का उल्लास: दो स्थानों पर भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दशहरा पर्व का आयोजन किया जा रहा है, जहां भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं और हजारों लोग शामिल हुए। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में विधायक अशोक अरोड़ा की ओर से, जबकि केशव पार्क में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों आयोजनों में आकर्षक झांकियां, पंजाब के बैंड और गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्राओं ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्राओं में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और बजरंगबली हनुमान के किरदारों के साथ-साथ अयोध्या के राम मंदिर की झांकी भी शामिल थी, जिसने माहौल को और भी धार्मिक बना दिया। लोग भजनों और गीतों पर झूमते रहे। शाम को दोनों ही स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। विधायक अशोक अरोड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी शामिल होंगे, जिनके करीब 4 बजे पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें