फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर तट पर 500 ड्रोन शो के जरिए दिखाई जाएगी देश की विकास गाथा

केंद्र सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत धर्म नगरी के पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर कल वीरवार को बेहद आकर्षक नजारा दिखाई देने वाला है। यहां 500 ड्रोन शो के जरिए देश में वर्ष 2014 से अब तक हुए विकास की गाथा को दर्शाया जाएगा तो वही लगभग 12 हजार वर्ग फीट एरिया में बेहद आकर्षक रंगोली सजाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी रंगोली के जरिए तैयार की जाएगी। इसी दौरान एक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा और पूरे कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से की जा रही है। इस आयोजन के लिए धर्म सरोवर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और एक लाख दिनों से पवित्र ब्रह्म सरोवर रोशन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें