फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंचे अमित सैनी रोहतकिया, गीतों से बांधा समां

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित हरियाणा स्टार्टअप संकल्प कार्यक्रम के दौरान लोकगायक अमित सैनी रोहतकिया पहुंचे। बड़ी संख्या में मौजूद विद्यार्थियों और युवाओं के बीच उन्होंने गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान युवा गीतों पर झूमते नजर आए और कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से युवा और विद्यार्थी पहुंचे। स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नए विचारों को आगे बढ़ाने और उन्हें अवसरों से जोड़ने का मंच दिया गया। कार्यक्रम के बीच अमित सैनी रोहतकिया की प्रस्तुति शुरू हुई तो बड़ी संख्या में विद्यार्थी उनके गीत सुनने के लिए जुट गए। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से युवाओं का मनोरंजन किया। गीतों के दौरान युवाओं ने उत्साह के साथ तालियां बजाईं और माहौल में जोश दिखाई दिया। हरियाणा स्टार्टअप संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवाओं की भागीदारी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें