35वीं पांच दिवसीय सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप (लड़के व लड़कियां) शनिवार को शुरू हुई। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से खेलों के शुभारंभ की घोषणा की तो वहीं खिलाड़ियों से मिलकर परिचय लिया और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन को 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। समारोह के दौरान खिलाड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट भी किया गया। चैंपियनशिप में देश के 24 राज्यों से करीब 1080 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 210 कोच जिम्मा संभाले हुए हैं। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने, अनुशासन बनाए रखने और जीत-हार को समान भाव से स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।