फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: संत रविदास जयंती समारोह में सीएम को पहुंचने में हुई देरी, खाली होने लगा पंडाल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 04:54 PM IST

गांव उमरी में मनाई जा रही गुरु संत रविदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी अभी तक नहीं पहुंचे हैं। उन्हें दोपहर एक बजे कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन फरीदाबाद में कार्यक्रम के चलते वह अभी तक पहुंच नहीं पाए हैं जिसके चलते लोगों का सब्र टूटने लगा है। पंडाल खाली होने लगा है और लोग समारोह स्थल से रवाना होने लगे हैं। मंच से लगातार लोगों को बैठे रहने के लिए अपील की जा रही है लेकिन लोग सुबह से ही बैठे परेशान हो चुके हैं। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी ऑनलाइन संबोधन किया। जिसमें उन्होंने आह्वान किया है कि हमें संत महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर ही चलकर देश व प्रदेश को सशक्त बनाना है। संतों व महापुरुषों ने हमेशा ही आदर्श समाज की स्थापना के लिए प्रयास किए हैं आज भी उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। फिलहाल समारोह में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा कृष्ण बेदी और सांसद नवीन जिंदल सहित अन्य नेता मौजूद हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें