पोस्ट ऑफिस के पास मंगलवार को एक स्कूल वैन को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार करीब 7 से 8 बच्चे घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि स्कूल की वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में कई बच्चों को चोटें आईं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने ट्रक और स्कूल वैन से संबंधित जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों और घायल बच्चों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।