फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल :अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 1,422 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

करनाल अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस भव्य खेल महाकुंभ में देशभर की विभिन्न पुलिस बलों और अर्धसैनिक बलों से कुल 1,422 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर गृह सचिव सुधीर राजपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को मजबूत करती हैं, बल्कि विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे को भी बढ़ावा देती हैं। आयोजन समिति ने बताया कि खेल स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं ताकि प्रतियोगिता का संचालन सुचारू रूप से हो सके। उद्घाटन समारोह के दौरान बैंड की धुनों और मार्च पास्ट के साथ खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें