फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: शराब फैक्टरी की महिला कर्मचारियों ने मांगा पूरा वेतन और छुट्टी, लघु सचिवालय पहुंचीं

Bhagwan Dass 7:24 PM (16 minutes ago) to me करनाल। वीरवार सुबह जुंडला स्थित हरियाणा लीकर प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली महिला कर्मचारी अपनी समस्याएं लेकर लघु सचिवालय पहुंचीं। महिलाओं ने प्रशासन से फैक्टरी में छुट्टी और पूरा वेतन दिलाने की मांग की। महिला कर्मचारियों की प्रधान शीला ने बताया कि वे सभी जुंडला स्थित शराब फैक्टरी में काम करती हैं। उनका आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से उन्हें न तो छुट्टी दी जा रही है और न ही तय वेतन का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर महिला कर्मचारियों ने पहले भी करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के किनारे विश्वकर्मा चौक पर धरना दिया था। उस दौरान फैक्टरी अधिकारियों ने उन्हें 12,333 रुपये प्रतिमाह वेतन देने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया था। हालांकि, महिलाओं का आरोप है कि वर्तमान में उन्हें केवल 8,000 रुपये प्रतिमाह ही दिए जा रहे हैं। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे वेतन को लेकर फैक्टरी प्रबंधन से बात करती हैं तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जाती है। इससे कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रखी। वहीं, एसडीएम ने महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें