फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: 51 किलो भार वर्ग की मुक्केबाजी में बीएसएफ की तमन्ना प्रथम

करनाल। 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला कुश्ती, पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी, आर्म-रेसलिंग और बॉडी बिल्डिंग के मुकाबलों का आयोजन जारी रहे। हरियाणा पुलिस परिसर, मधुबन में किया गया। जिसमें बीएसएफ व जिले की खिलाड़ी तमन्ना ने 51 किलो भार वर्ग में यूपी पुलिस की खिलाड़ी राशि शर्मा को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। ऐसे ही महिला बॉक्सिंग के 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में सीआईएसएफ की चंचल चौधरी ने एसएसवी की नीलम मेहता को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार, 51-54 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीबीपी की दर्शना ने मेघालय की ईवा को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं पुरुष बॉक्सिंग के 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में बीएसएफ के सुशांत कपूर ने उत्तराखंड पुलिस के भूपेंद्र सिंह को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी पुलिस के विजय चौधरी ने उत्तराखंड पुलिस के मनीष को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। महानिरीक्षक एवं सह आयोजन सचिव हामिद अख्तर के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में देशभर की विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि खेलों का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान हैं। खेलों के बिना किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता हैं। अनुशासन बनाए रखने में खेलों का बहुत बड़ा योगदान हैं। पुलिस जैसे अनुशासित बल में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक हैं, जिसमें खेल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह अनेकता में एकता का अनूठा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमें भाग लेगी। इसमें कुल 1422 खिलाड़ी जिसमें 1033 पुरुष वर्ग और 389 महिला वर्ग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि पुलिस बलों में आपसी भाईचारा, अनुशासन और टीम भावना को भी और सुदृढ़ करेगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह एवं जोश देखने को मिला। विभिन्न खेलों के मुकाबलों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और खेल परिसर में रोमांस पूर्ण माहौल बना रहा। इस मौके पर भारतीय पुलिस सेवा, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन कला रामचन्द्रन, आदेशक पंचम वाहिनी सुरेंद्र भौरिया, आदेशक द्वितीय वाहिनी मुकेश कुमार, आदेशक प्रथम वाहिनी अंबाला तानिया सिंह ,आदेशक चतुर्थ वाहिनी भारती डबास मौजूद रहे। अन्य खेलों के परिणाम महिला कुश्ती के 65 किलोग्राम भार वर्ग में सीआईएसएफ की रेनू ने उत्तर प्रदेश की लवलीन कौर को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 76 किलोग्राम भार वर्ग में बीएसएफ की सिमरन ने हिमाचल प्रदेश की रानी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया और 59 किलोग्राम भार वर्ग में बीएसएफ की भानू ने उत्तर प्रदेश की तनु मलिक को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ऐसे ही पुरुष कुश्ती के 97 किलोग्राम भार वर्ग में आईटीबीपी के सन्नी और सीआईएसएफ के गौरव गुर्जर के बीच फाइनल खेला जाएगा । आर्म-रेसलिंग प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार वर्ग में अरूणाचल प्रदेश पुलिस का रमेश जोम्यांग ने उत्तर प्रदेश पुलिस के राजीव को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब पुलिस के साहिल ने शुभम नागर को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया । इसी प्रकार महिला आर्म-रेसलिंग में , 70 किलोग्राम भार वर्ग में मणिपुर पुलिस की रानी देवी ने उत्तर प्रदेश की दीक्षा गुप्ता को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार शारीरिक बनावट, मांसपेशियों की मजबूती एवं फिटनेस का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद सिंह सिसोदिया यूपी पुलिस ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संतोष कुमार झारखंड पुलिस ने रजत पदक तथा जय शंकर तमिलनाडु पुलिस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार, महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में रेखा शिंदे महाराष्ट्र पुलिस ने स्वर्ण, चिन्मय भुआन ओडिशा पुलिस ने रजत तथा पूजा भट्ट उत्तराखंड पुलिस ने कांस्य पदक हासिल किया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें