फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में करवा फेस्टिवल सेलिब्रेशन की धूम, डांडिया की धुन पर जमकर थिरकीं महिलाएं

करनाल। उमंग होटल में सुरुचि प्रेजेंट्स इम्पीरियल ग्लिट्ज की ओर से करवा फेस्टिवल सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने तंबोला, मनोरंजक गेम्स और डांडिया सहित विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। डीजे की धुनों पर हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी गानों का ऐसा रंग जमा कि महिलाएं खुद को थिरकने से रोक नहीं पाई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया और पूरे माहौल को उत्साह व उमंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान तंबोला सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों ने आकर्षक उपहार अपने नाम किए। वहीं, डीजे पर बजते गीतों के बीच महिलाओं की टोलियों ने सामूहिक रूप से डांस कर खूब मस्ती की। हंसी-मजाक, संगीत और खेलों के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ यादगार पल बिताए। सेलिब्रेशन में शामिल महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे करवा चौथ से पहले आपसी मेल-मिलाप और खुशियां बांटने का यादगार अवसर बताया। कार्यक्रम ने महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से हटकर मनोरंजन करने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका दिया। इस अवसर पर मिसेज यूरेशिया यूनिवर्स सुरुचि दीवान ने कहा कि करवा फेस्टिवल सेलिब्रेशन का मुख्य उद्देश्य अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर देना हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार केवल परंपराओं को निभाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियां साझा करने का भी संदेश देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें