फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल सेक्टर-12 की झुग्गी-झोपड़ी में लगी आग

करनाल सेक्टर-12 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि आग कैसे शुरू हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, हमें अचानक धुआं और लपटें उठती दिखीं, लेकिन आग किस वजह से लगी, यह किसी को नहीं पता उन्होंने कहा कि कल हुड्डा विभाग ने हमे जगह खाली करने के लिए बोला था और आज जब हम काम पर गए तो किसी ने आग लगा दी आग लगने की घटना की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। वही मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि आग लगने से पहले एक व्यक्ति कथित तौर पर झुग्गियों में आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें