फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के लिए बैडमिंटन में 80 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल, प्रदर्शन के आधार पर होगा चयन

करनाल। हरियाणा खेल महाकुंभ के लिए जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल के ट्रायल का आयोजन शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में किया गया। ट्रायल देने के लिए करीब 80 खिलाड़ियों ने अपने दम दिखाया। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से ट्रायल्स संपन्न कराए जा रहे है। प्रत्येक खेल श्रेणी में खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जिला टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बैडमिंटन खेल का ट्रायल किसी कारण से नहीं हो पाया था, लेकिन अब ट्रायल का आयोजन हो गया है। उन्होंने आयोजन की सफलता और खिलाड़ियों की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा खेल महाकुंभ प्रदेश के युवाओं के लिए अपनी खेल क्षमता का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लोहा मनवाने का पहला और बेहद मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य हर एक योग्य और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाना है। ट्रायल के दौरान सभी खेल परिसरों में पीने के पानी, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पारदर्शी तरीके से चुनी गई जिला टीम आगामी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का नाम रोशन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें