करनाल रोड रेलवे लाइन स्थित एलिवेटेड ट्रैक बनाने की मांग को लेकर शहर में नगर सुधार समिति व शहरवासियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुख्य रूप से मास्टर रघुवीर सिंह, रमन सचदेवा, सतीश सोनी, विजय गोयल, सुरेंद्र गर्ग, विक्रम बंसल, लाजपत राय सिंगला, ओमप्रकाश ढांडा, प्रीतम देवीगढ़, कर्मवीर ढूल ने कहा कि कैथल शहर में पांच फाटक से एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने, पुराने रेलवे स्टेशन को एलिवेटेड करने व जींद रोड पर बने ओवर ब्रिज को डिसमेंटल करने की डीपीआर एचआरआईडीसी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश पर तैयार की गई थी। इसके बाद इस योजना को सिरे नहीं चढ़ाया गया है। इससे दुकानदारों व शहर वासियों में रोष है।अब बताया जा रहा है कि अब पीडब्ल्यूडी विभाग करनाल रोड पर व बाईपास पर बस अड्डा के पास दो ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा रहा है। इससे शहर का सौंदर्यकरण खराब होगा। शहर बर्बादी के कगार पहुंच जाएगा।