फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चमेला कॉलोनी में सुबह-सुबह दी दबिश

नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार सुबह चमेला कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त रेड की। एसपी जींद के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कई थानों की पुलिस के साथ वन विभाग और बिजली निगम की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से कॉलोनी में हलचल मच गई। अभियान में एसएचओ उचाना, सदर नरवाना, गढ़ी, सीआईए नरवाना और सिटी थाना की पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त और वांछित लोगों को निशाने पर रखते हुए विभिन्न स्थानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि, रेड के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। मौके से दो मोटरसाइकिल, एक कार और अन्य सामान लावारिस हालत में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं संयुक्त अभियान के दौरान वन विभाग ने चोरी की लकड़ी मिलने पर 9 चालान किए, जबकि बिजली निगम की टीम ने बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं को लेकर 18 चालान किए। बिजली निगम की ओर से करीब दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें