फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन, मांगा बकाया एरियर

शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 03:39 PM IST

रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को बस अड्डे पर प्रदर्शन किया।इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान जगदीप लाठर ने की। सदस्यों ने पुरानी मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। इसके बाद कमेटी पदाधिकारियों की महाप्रबंधक के साथ बैठक की, जिसमें उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्य प्रधान जगदीप लाठर ने बताया कि बैठक में आश्वासन मिला है कि एक सप्ताह के अंदर कमेटी से बैठक करके लिखित में जो मांग पत्र दिया गया है, उसमें कर्मचारियों की मांग पूरी होगी। उनकी मांग है कि कर्मचारियों का 2013- 2016 का बकाया एरियर दिया जाए, कर्मचारियों की बकाया एलटीसी दिया जाए, कौशल वाले कर्मचारियों का वेतन महीने के पहले सप्ताह में दिया जाए। पार्किंग में शेड की व्यवस्था करने बारे, वर्कशॉप में आउट गेट पर हुए गड्ढे भरे जाए। उनमें गाड़ियों की अलाइनमेंट भी जा रही है। कर्मचारियों के केस का पर्सनल हियरिंग में निपटारा किया जाए, एसी गाड़ियों में किराया राउंड फिगर में किया जाए, कर्मचारियों से आठ घंटे की ड्यूटी ली जाए, अपंग और बीमार कर्मचारियों से लाइट ड्यूटी ली जाए। बैठक के बाद फैसला लिया है कि फिलहाल के लिए धरना स्थगित कर दिया है।इस अवसर पर महासचिव चमन लाल स्वामी, संदीप रंगा, राजेश चोपडा, कृष्ण, विकास, दर्शन, सोनू मोर, सज्जन, अनिल गौतम, जयवीर, महेश, संदीप सिंघवा, कुका, अनिल ढांडा, मुकेश मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें