फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पाखंड के खिलाफ 15 नवंबर को कालवा गुरुकुल में होगा महासम्मेलन, संत रामपाल को खुली बहस का न्योता

जींद। धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे पाखंड और आडंबर के खिलाफ कालवा गुरुकुल में 15 नवंबर को पाखंड खंडन महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘पाखंड से मुक्ति, व्यवस्था परिवर्तन तक सनातन का शंखनाद’ नाम से होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों, सरपंचों, धार्मिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में कालवा गुरुकुल के आचार्य स्वामी राजेंद्र ने संत रामपाल सहित उन सभी धार्मिक प्रचारकों को खुली चुनौती दी है, जिनकी शिक्षाओं को लेकर उन्होंने सवाल उठाए हैं। उन्होंने संत रामपाल का नाम लेते हुए उन्हें सम्मेलन में पहुंचकर वेदों के आधार पर अपनी बात रखने का न्योता दिया। आचार्य स्वामी राजेंद्र ने कहा कि भारत की पहचान वेदों, व्याकरण, आयुर्वेद और छह दर्शनों की ज्ञान परंपरा से रही है। प्राचीन समय में लोग इन विषयों का अध्ययन करते थे, लेकिन आज धर्म के नाम पर आडंबर और पाखंड को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ लोग अपनी बातों को गुरु वचनों और वेदों से भी ऊपर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने न तो प्राचीन शिक्षा का अध्ययन किया और न ही आधुनिक ज्ञान हासिल किया, वे समाज को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि धर्म की चर्चा व्यक्तिगत दावों के बजाय वेदों और प्रमाणों के आधार पर हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी को संसार की रचना और धर्म के बारे में चर्चा करनी है तो वह कालवा गुरुकुल में आए। संत रामपाल हों या हांसी के बाबा अथवा कोई अन्य धार्मिक प्रचारक, सभी को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ी समस्या का विषय है। धर्म के संबंध में निर्णय करने के लिए सरकार के पास न तो उचित व्यवस्था है और न ही इसके लिए कोई सक्षम संगठन दिखाई देता है। सम्मेलन में धर्म को लेकर चर्चा करने और अपने तर्क रखने वाले लोगों को मंच दिया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य अग्निदेव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें