फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति पर छात्राओं को किया जागरूक, पुलिस अधिकारियों ने बताए मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव

जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत हिंदू कन्या महाविद्यालय में सोमवार को एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल की ओर से नशामुक्ति अभियान विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने किया। डॉ. पूनम मोर ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार व आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार राज कुमार और सिपाही ईशा रहे। नरेश कुमार ने कोकीन, चरस, गांजा सहित विभिन्न मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशे से बचाव के उपाय और संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी बताए। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास नशे की गिरफ्त में आए लोगों को जागरूक कर नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा। राज कुमार ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला, जबकि सिपाही ईशा ने नशे से बचाव और युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। करीब 50 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। संयोजन डॉ. सुषमा गर्ग और डॉ. मीना ने किया। अंत में डॉ. सुषमा गर्ग ने अतिथियों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें