फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक : डॉ. पुष्पा तायल

जींद। जेएनयू से जुड़े मामले में छात्राओं की ओर से कांग्रेस सांसद एवं प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों और विश्वविद्यालय की ओर से की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई के संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या कांग्रेस के लिए महिला सम्मान से अधिक जरूरी आरोपी सांसद को राजनीतिक संरक्षण देना है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल चुनावी नारों और भाषणों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही में भी दिखाई देना चाहिए। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने आरोपी सांसद को कांग्रेस से निष्कासित करने और लोकसभा से इस्तीफा दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप सामने आने पर नेतृत्व की चुप्पी सवाल खड़े करती है। प्रदर्शन में सुषमा अत्री, जितेंद्र रोहड़, कुलदीप सिहाग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें