फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गली में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : ऋषिपाल हैबतपुर

जींद। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की। इस दौरान महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए उन्हें लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और गली-गली जाकर जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने एसआईआर और कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों से जुड़े मुद्दों पर भी जनता को जागरूक करने की बात कही। कांग्रेस ने हाल में एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर देशभर में विरोध कार्यक्रम घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएं। बैठक में महावीर गुप्ता, जगबीर ढिगाना, वजीर गंगोली, राजू लखिना, महिपाल कौशिक, लाजवंती ढिल्लों, श्रीचंद जैन, तेजवीर सरपंच, राजेंद्र श्योकंद, धर्मपाल प्रधान, सुभाष लाठर, ईशाक खान भट्टी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें