गणेश विसर्जन के दौरान दूल्हेड़ा माइनर में डूबे विख्यात शर्मा की हादसे से पहले बनाई गई वीडियो अब दोस्तों के लिए उसकी आखिरी याद बन गई है। वीडियो में विख्यात अपने दोस्तों के साथ खुशी-खुशी गणपति बप्पा के जयकारे लगाते और विसर्जन के उत्साह में नजर आ रहा है। इसके कुछ ही देर बाद टूटी पैड़ी से पैर फिसलने के कारण चारों छात्र गहरे पानी में चले गए। चारों छात्र दूल्हेड़ा स्थित निकमार कॉलेज में आर्किटेक्ट कोर्स के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वे गणेश विसर्जन के लिए माइनर पर पहुंचे थे। हादसे में शिवदर्शी मिश्रा (25), निवासी अलीगंज, एटा, आशीष जोशी (25), निवासी भुसावल, महाराष्ट्र और आकिब (25), निवासी लखनऊ को राहगीरों ने बचा लिया। वहीं जम्मू-कश्मीर निवासी 25 वर्षीय विख्यात शर्मा पानी में डूब गया। शनिवार को उसका शव माइनर में मिला।