झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक स्कूल बस बुलेट से टकरा गई, जिसकी वजह से बुलेट सवार दो छात्रों की जान चली गई। मृतकों की पहचान झज्जर जिले के गांव जमालपुर निवासी साहिल पुत्र संजय और नवदीप पुत्र सोमबीर के तौर पर हुई है।