फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों व मेंटर्स को किया प्रशिक्षित

शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 Jan 2026 05:20 PM IST

निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड झज्जर में प्राथमिक शिक्षकों के लिए सोमवार से चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल, जिला संपर्क के जिला समन्वयक अमित कुमार, खंड की एफएलएन संयोजक मीना बीआरपी मौजूद रहे। दो-दो बैच में चलने वाले इस प्रशिक्षण में झज्जर के अलावा अन्य खंडों व जिलों से आए 400 से अधिक शिक्षकों और मेंटर्स को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को रेमेडियल शिक्षण पर कार्य करने की रूपरेखा के विषय में बताया गया, जिसका आधार विभाग की तरफ से किया गया असेसमेंट है। इसमें हिंदी तथा गणित विषय के निपुण लक्ष्यों के अनुसार छात्रों की प्रगति को ट्रैक करना, दक्षता आधारित शिक्षण कार्य की रूपरेखा, रणनीतियां और रेमेडियल ट्रैकर के प्रयोग से संबंधित सभी कार्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ साझा किए गए। साथ ही एक सत्र फरवरी माह में आने वाले बुनियादी अधिगम अध्ययन के तहत होने वाले आकलन एफएलएस पर भी लिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका रेखा बाल्यान, स्मृति बाला, ज्योति, विभा, राकेश, एवं संजय ने निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण को संजीदगी से लेने की बात कही और कक्षा-कक्ष में इस प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को क्रियान्वित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण एक ऐसा पवित्र और परिवर्तनकारी कार्य है, जो न केवल कक्षा कक्ष तक सीमित रहता बल्कि आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। इस कार्य को हमें पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं डाइट के शिक्षकों द्वारा मेंटरिंग एवं मॉनिटरिंग का कार्य किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें