फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसोरखेड़ी की एनसीआर माइनर में महिला-पुरुष के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन पुराने बताए जा रहे शव

गांव जसोरखेड़ी से गुजर रही एनसीआर माइनर में रविवार दोपहर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब 100 मीटर के दायरे में मिले हैं। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौत हादसा, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, जसोरखेड़ी निवासी युग रविवार दोपहर खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने माइनर में एक शव देखा। कुछ दूरी पर दूसरा शव भी दिखाई दिया। उसने आसपास के लोगों को सूचना देने के साथ डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है और शव 3-4 दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। पानी में रहने के कारण शव काफी गल-सड़ चुके हैं, इसलिए प्रथम दृष्टया बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत डूबने से हुई या किसी अन्य कारण से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस मृतकों की पहचान के लिए आसपास के जिलों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। दोनों मृतक एक-दूसरे को जानते थे या उनका साथ मिलना महज संयोग है, यह भी जांच का विषय है। पीएसआई आकाश कुमार ने बताया कि शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें