फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में किरण चौधरी का हुड्डा पर निशाना, बोलीं- बेटे को आगे करने के चक्कर में कांग्रेस में हो रही लट्ठमलट्ठा

झज्जर। पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की एक ही चाहत है कि हर फील्ड में उनका बेटा आगे रहे। उन्होंने कहा कि बेटे में काबिलियत होगी, तभी तो वह आगे बढ़ेगा। वह मंगलवार को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर ‘जूतम-पजार और लट्ठमलट्ठा चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह जहां हैं, वहां ठीक हैं, खुश हैं और सुकून में हैं। उन्होंने हिसार में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां दीपेंद्र हुड्डा के मुंह से स्वयं ऐसी बात निकली, जिसे वह कांग्रेस की राजनीति की सच्चाई से जोड़कर देखती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक और तत्कालीन डीसी की भूमिका को लेकर भी कई सवाल सामने आए थे और उन्होंने किस तरह उन्हें चुनाव जिताने में मदद की, यह बात भी सामने आ चुकी है। कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात को मिलने से जुड़े सवाल पर किरण चौधरी ने हरियाणा में खेल सुविधाओं को उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने लाहली में ‘पिद्दी सा खेल स्टेडियम’ बनवा दिया था। यदि हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाता तो वह भी हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की आवाज उठातीं। उन्होंने कहा कि मेजबानी का फैसला एक कमेटी करती है और भारत के हिस्से में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी आना अपने आप में गौरव की बात है। एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे विरोध पर किरण चौधरी ने कहा कि खाली उछलकूद करने से सत्य को सत्य नहीं बनाया जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें