फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: रमा एकादशी पर श्री कांशी गिरि मंदिर में कार्यक्रम आयोजित, भगवान विष्णु की महिमा बताई

झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में चल रही कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि रमा एकादशी का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि धन की देवी लक्ष्मी जी का नाम रमा है। एकादशी के दिन मां लक्ष्मी जी के रमा स्वरूप के साथ भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस व्रत को करने से महालक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दौरान श्रद्धालुओं को रमा एकादशी कथा श्रवण कराई गई। अमृतवाणी से संकीर्तन की शुरुआत की। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने कथा के उपरांत प्रीति गाबा, शशी बहल, संध्या आर्य, सुषमा गोसाई ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी है नाथ नारायण वासुदेवा.. और नीलम गाबा,सन्तोष हंस, संगीता वर्मा रोजी नारंग, इंदू भूगड़ा ने तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरि हरि..भक्तों के प्यारे हरि हरि..भज मन नारायण नारायण हरि हरि भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विशन वधवा, नारायणी सरदाना, आंचल सेठी, आशू बजाज, प्रीति गाबा, भावना काठपालिया, संध्या आर्य, अर्पित सेवक, प्रधान रमेश लखेरा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें