फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में 80 सफाई कर्मचारियों ने रात 11 बजे दी गिरफ्तारी, साफ हुआ शहर का कूड़ा

शहर से कूड़ा उठान को लेकर तीसरी बार नगर परिषद के सफाई कर्मी और जिला प्रशासन आमने-सामने हुआ। देर रात तक सफाई और पुलिस कर्मी आमने-सामने रहे। रात 11 बजे भट्ठी गेट पर लगभग 80 सफाई कर्मियों ने गिरफ्तारी दी। उसके बाद यहां से कूड़ा उठा। सफाई और पुलिस कर्मियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। कर्मियों को डिटेन कर तीन बसें में शहर से दूर ले जाया गया। प्रशासन ने रात साढ़े 8 बजे सीताराम गेट से कूड़ा उठवाना शुरू किया। सूचना मिलने पर सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गए और बुलडोजर पर चढ़ गए। विरोध होता देख यहां से बुलडोजर कर्मी उतरकर चला गया और बाकी अधिकारी भी चले गए। इसके बाद सफाई कर्मी भट्ठी गेट पहुंच गए। जिला प्रशासन और नगर परिषद ने अधिकारी भी बुलडोजर, ट्रक लेकर पहुंच गए। यहां भी बुलडोजर से जैसे हीं सफाई का काम शुरू करने का प्रयास किया गया तो महिला कर्मी बुलडोजर पर चढ़ गई, जिस पर बुलडोजर चालक यूज़ बंद कर बाहर चला गया। इसके बाद लगभग दो घंटे तक भट्ठी गेट पर ही सफाई कर्मी नारेबाजी करते रहे। रात लगभग पौने 11 बजे सफाई कर्मियों को पकड़कर बसों में डालने के काम शुरू किया गया, जिसका कर्मियों ने विरोध किया। पुलिस कर्मी घसीटकर सफाई कर्मियों को बसों तक ले गए। इस दौरान एक महिला सफाई कर्मी नीचे जमीन पर भी गिर गई, जिसका उसने विरोध किया। 11 बजे तक विरोध कर रहे सभी सफाई कर्मियों को बसों में चढ़ाकर दूसरी जगह ले जाया गया। इस दौरान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, नगर परिषद के ईओ देवेंद्र सिंह और अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। इसके बार प्रशासन ने शहर के अलग-अलग एरिया में सफाई करवाई ताकि शहर में लोगों राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें