फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हड़ताल का असर, बैंक शाखाओं में कामकाज रहा ठप

झज्जर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने हड़ताल रखी।बैंक शाखाओं में कैश काउंटर, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट, लोन से जुड़े कार्य व अन्य ग्राहक के लिए संबंधित सभी सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन प्रभावित रहा। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप रहा। इस कारण निराश हुए उपभोक्ताओं को वापस घर लौटना पड़ा। कर्मचारी लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली की मांग कर रहे हैं। मार्च 2024 में वेतन समझौते के वक्त बैंक यूनियंस व भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के बीच लिखित समझौता हुआ था कि सभी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। कर्मी 5 दिन रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने के लिए तैयार हैं। इस मांग को आईबीए ने वित्त मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा था, इसके बावजूद सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें