फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर मंडी में भावांतर देगी सरकार; प्राइवेट होगी खरीद, सभी सैंपल फेल

अनाज मंडी में बाजरे की प्राइवेट खरीद होगी। सरकार किसानों को उनके खाते में भावांतर की राशि देगी। मंगलवार को एसडीएम रवि मीणा ने अनाज मंडी का दौरा किया। यहां पर डीएम हैफ़ेड ने बताया कि बाजरे के सभी सैंपल फेल आए हैं इसलिए इसकी खरीद एजेन्सी की तरफ से नहीं की जाएगी। सरकार किसानों को भावांतर की राशि उनके खातों में देगी। एसडीएम ने भी यह जानकारी दी और किसानों और आदतों को बताया कि अब उनकी फसल की प्राइवेट खरीद की जा सकती है। सरकार की तरफ से भावांतर की राशि लगभग 600 रुपये किसानों के खाते में डाल दी जाएगी। आढ़ती और पूर्व प्रधान चांद सिंह ने बताया कि सभी सैंपल फेल कर दिए गए हैं और अब प्रशासन ने किसानों को भावंतर राशि देने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें