फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली में दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण की रखी नींव, डॉ. अरविंद शर्मा ने दिए 51 लाख

गांव बादली स्थित दादा सारंग देव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की रविवार को विधिवत नींव रखी गई। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंदिर की नींव रखी। इस अवसर पर विशाल भंडारे और मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक कुलदीप वत्स सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंदिर निर्माण के लिए अपनी निजी कोष से 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर पुनर्निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि दादा सारंग देव मंदिर के निर्माण में सहयोग करने वाला क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति बधाई का पात्र है। उन्होंने दादा सारंग देव की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग से मंदिर का भव्य निर्माण होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत को आम छात्र और संगठन की नीतियों की जीत बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें