फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के पूर्व विधायक नरेश प्रधान बोले: कुंडली-बहादुरगढ़ के मुकाबले बादली विकास में पिछड़ा, राजनीतिक उपेक्षा का शिकार

बादली। बादली के पूर्व विधायक नरेश प्रधान ने कहा है कि कुंडली और बहादुरगढ़ के मुकाबले बादली क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है और राजनीतिक उपेक्षा का शिकार है। वे बुधवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। नरेश प्रधान ने कहा कि कुंडली और बहादुरगढ़ में जहां औद्योगिक इकाइयों की झड़ी लगी हुई है और युवाओं के लिए रोजगार के साधन बढ़े हैं, वहीं बादली क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई नई सौगात नहीं मिली है। विपक्ष में होने के चलते बादली हलका विकास की दौड़ में पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान बादली में बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध करवाई थी और निर्माण कार्य भी शुरू करवाया था। लेकिन 12 साल बीत जाने के बाद भी आज तक बस स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। यह राजनीतिक उपेक्षा का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बादली में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार की जरूरत है, लेकिन विधानसभा में सही पैरवी न होने के कारण दोनों ही क्षेत्रों में बादली पिछड़ रहा है। नरेश प्रधान ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोरी अभियान की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि वोट चोरी करने में कांग्रेस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस को उन्होंने पांच जड़ों में बंटी हुई पार्टी बताया, वहीं बीजेपी को संगठित पार्टी बताया। बता दें कि नरेश प्रधान 2005 में निर्दलीय और 2009 में कांग्रेस की टिकट पर बादली हलके से विधायक रह चुके हैं, हालांकि वर्तमान में वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें