फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार, शिकायतकर्ता बोला- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

बेरी। मेन बाजार में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से कार्ड बदलकर 25 हजार रूपये खाते से निकालने का मामला सामने आया हैं। खाते से रूपये निकलने के बाद पीड़ित ने बेरी शहर चौकी में शिकायत दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में बेरी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को अपनी पत्नी रेणु का एटीएम कार्ड लेकर बेरी एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गया था। एटीएम पहले से एक लड़का मौजूद था। जब मैं एटीएम से पैसे निकलवाने लगा तो वहां मौजूद लड़का बोला ताऊ आपने कार्ड गलत डाल दिया और चकमा देकर कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के बाद लड़के ने गोशाला मार्ग पर स्थित बेरी स्टेट बैंक इंडिया के एटीएम में जाकर 25 हजार रूपये की राशि निकाल ली। जब खाते से रूपये निकले तो रेणु के पास मैसेज गया तो उसने अपने पति सतीश से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने कोई रूपये नही निकलवाएं। कार्ड से रूपये निकलने के बाद पीड़ित ने बैंक में जाकर खाता बंद करवाया और एटीएम से सीसीटवी फूटेज लेकर बेरी शहर चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। वर्जन एटीएम बदलकर कार्ड से रूपये निकालने का मामला संज्ञान में आया हैं। मामले में जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी। आमजन से भी अपील है कि अगर एटीएम में पहले से कोई व्यक्ति मौजूद है तो अपने एटीएम का पिन गोपनीय से एटीएम में डाले। जिससे इस तरह के मामलों से बचा जा सके। योगेश कुमार, थाना प्रभारी बेरी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें