फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: शिकायत के बाद भी सड़क का गड्ढा अधूरा, बिना समाधान बंद कर दी शिकायत

बहादुरगढ़। गांव सांखोल में वेस्ट जुआ ड्रेन और बराही रोड के जंक्शन पर टूटी सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क का एक हिस्सा टूटा होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए गांव के मनीष ने 15 जून को म्हारी सड़क एप पर जीपीएस फोटो के साथ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद भी समस्या का पूरा समाधान नहीं हुआ। मनीष के अनुसार, अब उनके मोबाइल पर संदेश आया कि शिकायत बंद कर दी गई है और सड़क की मरम्मत कर दी गई है। जबकि मौके पर अब भी गड्ढे मौजूद हैं और सड़क के कुछ हिस्से में केवल रोड़ी डालकर छोड़ दिया गया है। एप पर इंजीनियर इमेज के नाम से दिखाई गई तस्वीर में भी सड़क पर रोड़ी डाली हुई नजर आ रही है। मनीष ने इस पर निराशा जताते हुए कहा कि सरकार लोगों को एप के माध्यम से टूटी सड़कों की शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन बिना पूरा काम किए शिकायत बंद कर देना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सड़क की उचित मरम्मत करवाने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजेश तोमर ने बताया कि सड़क को फिलहाल मोटरेबल बनाया गया है। ग्रेप हटते ही तारकोल कंक्रीट से सड़क की मरमत की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें